23 october 2021 | CG EDUCATION NEWS | DURG UNIVERSITY | CG NURSING ENTRANCE EXAM 2021
23 october 2021 | CG EDUCATION NEWS | DURG UNIVERSITY | CG NURSING ENTRANCE EXAM 2021
पीजी में अड्मिशन के लिए मिलेंगे 10 दिन
शहर के केजी कॉलेज में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षाओं के महीनेभर बाद भी परिणाम जारी नहीं हुए हैं । अटल यूनिवर्सिटीशनिवार दोपहर 12 बजे तक बीए, बीकॉम, बीसीए, बीएससी के अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी करेगा। पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन शुरूहोना है। स्कूल के स्टूडेंट्स के साथ बाहर के भी स्टूडेंट्स अड्मिशन ले सकेंगे। यूजी फर्स्ट और सेकंड ईयर के रिजल्ट कुछ दिनों बादजारी होंगे। कॉलेज प्रबंधन का कहना है की रिज़ल्ट से पहले ही स्टूडेंट्स को पास मानकर अगली क्लास में दाखिला देकर पढ़ाना शुरूकर दिया गया है । केजी कॉलेज में एमए में 9 विषयों में 360 सीटें हैं । पॉलीटेक्निक साइंस, हिस्ट्री, सोशल साइंस, इकोनॉमिक्स, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी, संस्कृत, अंग्रेजी, हिन्दी में अड्मिशन होगा। बीएससी में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, बॉटनी गणित में हीपढ़ाई होगी । इसमें एमएससी गणित में 50 सीटों के अलावा सारी विषयों में 40-40 सीटें हैं। इनकी 560 सीटों में एडमिशन शेष है।एडमिशन के लिए 10 दिन का समय दिया जाएगा
एडमिशन शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय करेगा।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ केके चन्द्राकर ने बताया कि रिजल्ट घोषित होने के बाद 10 दिनों का समय दिया जाएगा। स्टूडेंट्स के लिएपोर्टल खोल दिया जाएगा, शनिवार को रिजल्ट जारी हुआ तो तुरंत पोर्टल खोला जाएगा।
एमसी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर को
एमएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की एंट्रन्स इग्ज़ाम 24 अक्टूबर को होगी । व्यापमं की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है।कुछ दिन पहले ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए गए। पहली पाली में सुबह 10 बजे से एमएससी नर्सिंग की परीक्षा होगी। जबकि दूसरीपाली दोपहर 2 बजे से पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा आयोजित की जाएगी ।अफसरों का कहना है कि एडमिट कार्ड पहले ही जारीकिए जा चुके हैं। छात्र इसे ऑनलाइन से निकाल सकते हैं। डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। बिना अड्मिट कार्ड केपरीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
फ्री कोचिंग के लिए 10 नवंबर तक कर सकते है आवेदन
कवर्धा ।
राजीव युवा उत्थान योजना के तहत एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, व्यापमं जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग दिया जाएगा। कोचिंग के लिए एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त आरएस टंडन ने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर है। आवेदनकार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कलेक्टोरेट कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
अर्थशास्त्र की ऑनलाइन मौखिक परीक्षा 25 को
भानुप्रतापपुर |
शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज में एमए अर्थशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की वायवा वॉइस ऑनलाइन परीक्षा गूगल मीट पर25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे है । सहायक प्राध्यापक डॉ. भूमिराज पटेल ने कहा स्टूडेंट्स गूगल मीट लिंक के लिए अर्थशास्त्र विभाग मेंसंपर्क कर सकते हैं।
बीई की 210 सीटों पर 15 अड्मिशन
कोरबा ।
इंजीनियरिंग कॉलेजों में अड्मिशन के लिए पहली काउंसिलिंग पूरी कर ली गई है।ऑनलाइन पंजीयन और कागजात की जांच कराने केबाद पसंदीदा कॉलेजों में प्रवेश लेने छात्र आगे आए। जिले में बीई की 4 ब्रांच वाले इंजीनियरिंग कॉलेज है, जहां पहली काउंसिलिंग मेंसिर्फ 15 छात्रों ने प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं खाली सीटों पर अड्मिशन के लिए गुरुवार को दूसरी काउंसिलिंग शुरू हो गईहै, जो 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस काउंसिलिंग में शामिल छात्रों की मेरिट सूची 24 को जारी होगी। जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज है।पीपीपी मॉडल से संचालित इस कॉलेज में बीई के 4 ब्रांच कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, ट्रिपल ई व मैकेनिकल के पाठ्यक्रम हैं। पहले चारों ब्रांच के लिए 240 सीट तय थी, जिसे कम कर 210 कर दिया है। पहली काउन्सलिंग में इन 210 सीटों पर सिर्फ़ 15 अड्मिशन हुए है ।
कुलपति का कॉलेज निरीक्षण, भारी अव्यवस्था से नाराज़
राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिले निर्देश के अनुसार कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने शुक्रवार 22 अक्टूबर को वैशाली नगर, जामुल औरनंदिनी अहिवारा स्थित सरकारी कॉलेज का निरीक्षण किया। शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी में भारी अव्यवस्था मिली। यहां प्राचार्य कक्ष में ताला लगा था। प्राचार्य डॉ. भुवनेश्वर नायक कॉलेज से बाहर थे । टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ़ के 9 सदस्य बिना आवेदन और बिना कारण बताए ग़ायब थे । सेकंड हाफ में डॉ. प्राचार्य के आने पर डॉ. पल्टा ने नाराजगी जताई। साथ हीमहाविद्यालय में कक्षाएं लगाने और ऑफ लाइन क्लास लेने के संबंध में व्यवस्था की जानकारी मांगी। साथ ही वहां बन रहे भवन कीस्थिति, अध्ययन और अध्यापन की स्थिति, प्रवेशित छात्रों की संख्या आदि की जानकारी ली। कॉलेज की तमाम अव्यवस्थाओं को फौरन दूर करने के लिए निर्देश दिए हैं।
वैशाली नगर में बिखरे पड़े मिले फर्नीचर, जताई नाराजगी
वैशाली नगर शासकीय कॉलेज में भारी गंदगी फैली हुई मिली फर्नीचर जहां-तहां बिखरे हुए मिले। यहां भी ऑफलाइन क्लास लगानेव्यवस्था नहीं मिली। संस्था की प्राचार्य डॉ. अल्का मेश्राम की ड्यूटी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में लगी है। उनके स्थान प्रभारी प्राचार्यडॉ. कैलाश शर्मा को व्यवस्था करने के निर्देश दिए । यहां स्टॉफ के सभी सदस्य उपस्थित मिले । निरीक्षण के दौरान जामुल में सारीव्यवस्थाएं ठीक मिली। प्राचार्य डॉ. राजेश पांडेय समेत स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे । यहां ऑफलाइन क्लासेस चल रही थी।
सीएसवीटीयू की प्लेसमेंट के लिए अमेरिका की कम्पनियों और बीएसपी से एमओयू की तैयारी
भिलाई ।
'छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में शिक्षा सत्र 2021-22 से दो बीटेक और दो डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जा रहाहै। इसमें अभी तक 85 फीसदी सीटों पर स्टूडेंट्स को सीट अलॉट कर दिया गया है । इनमें से 49 स्टूडेंट्स ने फ़ीस जमा कर दिया है।इन कोर्स के स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट की भी व्यवस्था भी तकनीकी विवि कर रहा है। इसके लिए बीएसपी, दो अमेरिकी कंपनियों समेत4 कंपनियों से अनुबंध करेगा। उनसे सैद्धांतिक स्तर पर चर्चा पूरी हो चुकी है। नवंबर में अनुबंध किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी पूरी करली गई है। यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधि मंडल बीएसपी व संबंधित अन्य, कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलेगा।
होगी 100 स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट
दोनों बीटेक कोर्स की 180 सीटें हैं। इनमें से कम से कम सौ लोगों का प्लेसमेंट विदेशी कंपनियों होने की गारंटी है। उन्हें इसी के लिएतैयार किया जाएगा। जिस कंपनी को जैसे कर्मचारियों की जरूरत है, उसी आधार पर वह स्टूडेंट्स को पहले प्रशिक्षण देगा। परीक्षा केबाद उसे अपनी कंपनी में नौकरी भी देगा। इसके लिए अभी अमेरिका की न्यूक्लियस टेक इन कार्पोरेट और फाइंडर कंपनी से सैद्धांतिकस्तर पर बात हो चुकी है। एक और कंपनी से चर्चा की जा रही है। डिप्लोमा कोर्स में बीएसपी से भी अनुबंध किया जाएगा।
आयरन ओर की भी दी जाएगी पूरी जानकारी
माइनिंग इंजीनियरिंग के तहत स्टूडेंट्स को आयरन, एल्युमिनियम, कॉपर, डोलामाइट समेत अन्य खदानों में काम करने और वहां केप्रबंधन का अनुभव रहेगा। उन्हें वह तकनीक सिखाई जाएगी, जिससे वह किसी भी अयस्क का अधिक से अधिक हिस्से की खुदाई कर सकें।
Comments
Post a Comment