10 November 2021 | CG EDUCATION NEWS | SNPV RAIGARH UNIVERSITY | DELED RESULT 2021 | CA EXAM UPDATE
11 नवम्बर से शुरू होगा PG और Diploma Course के लिए Enrolment (नामांकन)
नंदकुमार पटेल University ने मंगलवार को PG (पोस्ट ग्रेजुएशन) और Semester Exam के स्टूडेंट्स के लिए Enrollment (नामांकन) प्रक्रिया का Notification जारी कर दिया है। Enrollment (नामांकन) 11 से शुरू होकर, 25 नवंबर तक चलेंगे । रायगढ़ और जांजगीर जिले के college में पढ़ने वाले PG और Diploma Course के लिए स्टूडेंट्स (जो University की परीक्षा में पहली बार शामिल होंगे) University के पोर्टल snpv.in में जाकर registration कराना होगा। दूसरे University से आए स्टूडेंट्स को भी नया Enrolment (नामांकन) प्रक्रिया में शामिल होना होगा। नामांकन प्रक्रिया के लिए ऐसे स्टूडेंट्स 300 रुपए fees देना होगा। इसके बाद students को online form भरने के बाद इसके documents को फिर college में दाखिल करना पड़ेगा। वर्ष 2019-20 और 2020-21 में जो स्टूडेंट्स Atal University से graduation से पासआउट हुए हैं, उन्हें Post Graduation के लिए registration के लिए नामांकन कराने के लिए fees नहीं लगेगा। लेकिन इसमें University द्वारा यूजर आईडी और enrolment mapping के माध्यम से जानकारी देनी होगी। इसमें Post Graduation और Diploma courses के लिए Admission लेना चाहते है उन्हें कोई fees नहीं लगेगा, Online Process में शामिल होकर जानकारी सही देना होगा।
CA Exam: 5 से 20 दिसम्बर के बीच होगा , Admit Card जल्द जारी होंगे
Institute Of Charterd Accountants of India ने सीए C.A दिसंबर 2021 Exam के लिए महत्वपूर्ण Guidelines जारी किए हैं. इसमें Exam centers , परीक्षा अधिकारियों और Exam के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के बारे में जानकारी शामिल है । उम्मीदवार ICAI की Official Website पर जाकर इस Notice को पढ़ सकते हैं । ICAI देश भर के 192 जिलों में 5 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित करेगा. Covid-19 महामारी के मद्देनजर ICAI ने Exam के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण Guidelines जारी किए गए हैं । इस Exam के Admit Card जल्दही ICAI की official Website पर मिलेंगे। सुरक्षा सावधानियों और स्वच्छता के आवश्यक मानक को बनाए रखने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं को लागू किया जाएगा ।
D.El.Ed पुनर्गणना (retotalling) एवं पुनर्मूल्यांकन (revaluation) के Result घोषित
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने D.El.Ed. (डीएलएड) 1st और 2nd Year मुख्य परीक्षा की Retotalling के साथ ही Revaluation के Result मंगलवार को घोषित कर दिए। परीक्षार्थी माशिमं के Website पर अपना Result देख सकते हैं ।
अब Online भरना होगा D.El.Ed ग्राह्यता प्रकरण और fees
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित D.El.Ed 1st Year की Exam में सम्मिलित होने वाले Students के ग्राह्यता प्रकरण एवं Fees अब Online लिया जाएगा। Fees भुगतान के बाद Portal से प्रत्येक परीक्षार्थी के ग्राह्यता आवेदन Download कर Documents के साथ 15 दिनों के भीतर आवेदन दो प्रतियों में मंडल कार्यालय को भेजना होगा। D.El.Ed प्रथम वर्ष में अध्ययरत Students के ग्राह्यता प्रकरण के संबंध में माशिमं ने सभी Principal के लिए Guidelines जारी कर दिए हैं। D.El.Ed प्रथम वर्ष की Exam में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के ग्राह्यता प्रकरण एवं निर्धारित फ़ीस पिछले सालो में Offline लिए जाते रहे हैं। आगामी परीक्षा 2022 से ग्राह्यता प्रकरण के साथ अब fees भी Online जमा किए जाएंगे। संस्थाओं द्वारा परीक्षार्थियों की पोर्टल में online entry के बाद ग्राह्यता Fees 220 रुपए, Enrolment Fees 110 रूपए एवं परीक्षा आवेदन Fees 60 रूपए Online Portal के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। Fees भुगतान के बाद ग्राह्यता आवेदन download कर 15 दिनों के भीतर दस्तावेजों के साथ आवेदन दो प्रतियों में मंडल कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन के परीक्षणके उपरांत मंडल कार्यालय द्वारा ग्राह्यता-नामांकन जारी किया जाएगा ।
इन्हें मिलेगी ग्राह्यता के लिए पात्रता
अन्य Board से Higher Secondary की Exam में Pass Students ग्राह्यता प्रकरण में शामिल होंगे। माशिमं से Higher Secondary Pass होकर College की पढ़ाई कर चुके अर्थात मंडल कार्यालय से Migration प्राप्त कर चुके परीक्षार्थी पात्र होंगे। इसके अलावा मंडल से Pass ऐसे परीक्षार्थी जिनके द्वारा पढ़ाई में 5 वर्ष का अंतराल लिया गया हो ।
Scholarship के लिए आवेदन आमंत्रित
दुर्ग । जिले में कक्षा 9 वीं एवं 10 वीं तथा 11 वीं से स्नातक/स्नातकोत्तर (उच्च शिक्षा) में नियमित अध्ययनरत दिव्यांग students को Central Scholarship प्रदान
किया जाएगा। जिसके लिए दिव्यांग छात्र Portal पर Online आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं एवं 10 वीं के लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर तथा कक्षा 11 वीं से स्नातक/स्नातकोत्तर (उच्च शिक्षा) में नियमित अध्ययनरत students के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर तक निर्धारित है। विस्तृत जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग दुर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा से संपर्क कर सकते हैं ।
Scholarship के लिए नए पोर्टल में पंजीयन ज़रूरी
कांकेर | कलेक्टर चंदन कुमार ने NIC Raipur द्वारा तैयार किए गए नवीन पोर्टल पर आरक्षित वर्ग के पात्र Students का पंजीयन व Verification सुनिश्चित करने और स्वीकृति समय सीमा में करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी Government और Private College, Polytechnic, ITI, D.Ed. इत्यादि बच्चे कर सकते हैं।
सिम्स को मिली skin department में PG की 3 सीटें
बिलासपुर | मेडिकल कॉलेज सिम्स में PG पाठ्यक्रम की सीटों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका सीधा फायदा MBBS की पढ़ाई करने वाले Students को होगा नई खबर यह है कि NMC (National Medical Commission) ने स्किन डिपार्टमेंट में Post Graduation की तीन सीटों को मान्यता दे दी है। नई सीटों को मिलाकर सिम्स में PG की कुल सीटों की संख्या 36 पर पहुंच गई है। सिम्स में Clinical सीट बढ़ती जा रही है। जो सिम्स के लिए धीरे-धीरे बड़ी उपलब्धि बनती जा रही है।सिम्स प्रबंधन ने कुछ महीने पहले स्किन Department की PG सीट की मांग की थी। अब इसी सत्र से स्किन डिपार्टमेंट में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी ।
अलग अलग Department में इसी साल मिल चुकी है 9 सीटें
इस वर्ष सिम्स प्रबंधन ने सर्जरी, स्त्री रोग, मनोरोग, TB एवं chest विभाग में PG सीटों की मान्यता के लिए आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद निश्चेतना, मनोरोग, शरीर क्रिया विज्ञान विभाग, चर्म रोग, स्त्री रोग, टीबी एंड चेस्ट रोग विभाग और सर्जरी विभाग का निरीक्षण एनएमसी की टीम कर चुकी है। निरीक्षण के बाद निश्चेतना विभाग को 4 सीटें Post Graduation पाठ्यक्रम की स्वीकृत कर दी गई हैं। इसके अलावा gynaecologist (गायनिक) को दो और skin Department को तीन सीटों की मान्यता दी गई। यानी इस वर्ष 9 सीटें सिम्स को Post Graduation की मिली हैं।
Comments
Post a Comment