9 November 2021 | CG EDUCATION NEWS | PRSU | DURG UNIVERSITY | PHD RESULT | SUPPLEMENTARY EXAM
दुर्ग यूनिवर्सिटी पी एचडी कोर्स वर्क परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी सेलेबस के बाहर से भी आए प्रश्न
दुर्ग यूनिवर्सिटी की पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा के रिज़ल्ट पिछले दिनों जारी हुए। रिज़ल्ट सामने आने के साथ ही गड़बड़ियाँ भी सामने आई हैं। इसमें पूरे सेलेबस के स्थान पर सिर्फ एक ही यूनिट से सवाल पूछे गए। गणित में 30 प्रश्न सिलेबस से बाहर के से आए थे। कॉमर्स में दो सवालों के उत्तर गलत थे। शिक्षा और राजनीति में कंप्यूटर के सवाल नहीं पूछे गए। परीक्षा के बाद शोधार्थियों को न तो प्रश्न पत्र दिया गया और न ही रिज़ल्ट जारी होने के बाद अंकों का ज़िक्र किया गया। 389 शोधार्थियों ने 19 विषयों के अंतर्गत पंजीयन कराया। एमफिल करने की वजह से 35 लोगों को परीक्षा में छूट दी गई। परीक्षा में 354 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 231 को क्वालिफाइड और 123 को नान क्वालिफाइड घोषित किया गया।
भूगोल में शतप्रतिशत शोध करने वाले रहे सफल
भूगोल में 19 ने पंजीयन कराया। इनमें से 16 क्वालिफाईड और 3 को परीक्षा में छूट मिली। अंग्रेजी में पंजीकृत 24 शोधार्थियों में 6 को परीक्षा में छूट मिली। 17 क्वालीफाईड घोषित किया गया। इतिहास में 8 में से 5 क्वालीफाईड घोषित किए गए हैं।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डीयू में किया विरोध
रिज़ल्ट की जानकारी मिलने के बाद नॉन क्वालिफाईड शोधार्थियों ने सोमवार को दुर्ग यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल के जवानों को बुलाया गया। एनएसयूआई के कार्यकर्ता इस दौरान छात्रों के साथ शामिल थे।
डॉ. अरुणा पल्टा, कुलपति डीयू दुर्ग का कहना है :
सभी विषयों का सत्यापन कराया जाएगा स्टूडेंट्स की आपत्ति आई है। सभी 19 विषयों की अलग-अलग कमेटियां बनाई जाएंगी। शोधार्थियों के सारे आरोपों को ध्यान में रखा जाएगा। फिर इसका रिव्यू किया जाएगा। इसके बाद पुनः नतीजे जारी किए जाएंगे।
रविवि में इस दिन होगी पूरक परीक्षाएँ टाइमटेबल जारी
पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर ने पूरक परीक्षा-2021 की समय सारणी जारी कर दिया है। अब पूरक परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगी। बीए, बीकॉम व बीएससी की परीक्षा होगी। पीजी कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्रीदेवी चौबे ने बताया कि परीक्षार्थी प्राप्त प्रश्नों का उत्तर उसी दिन लिखकर अपने परीक्षा केन्द्र में जमा करेंगे। या दूसरे दिन दोपहर 12 बजे के पहले खुद उपस्थिति होकर या डाक के माध्यम से जमा करना होगा। परीक्षा के दूसरे दिन छुट्टी रहने की स्थिति में भी परीक्षा केन्द्र में उत्तर पुस्तिका जमा होगी।
कॉलेज से मिलेगा आन्सरसीट
पीजी कॉलेज के परीक्षा केन्द्र में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को आन्सरसीट का वितरण कॉलेज द्वारा किया जाएगा, परीक्षार्थी यूनिवर्सिटी वेबसाईट से आन्सर सीट डाउनलोड कर सकते है। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र उनके परीक्षा के दिन दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन मिलेगा।
इन कॉलेज के परीक्षार्थी होंगे शामिल
पीजी परीक्षा केन्द्र में शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या कॉलेज धमतरी, महर्षि वेदव्यास कॉलेज भखारा, नवीन कॉलेज, आमदी, जेनेसिस कॉलेज, वंदे मातरम कॉलेज धमतरी, काम्पटेक कॉलेज, छत्तीसगढ़ महतारी कॉलेज भखारा के पूरक परीक्षा के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
ऑफ़्लाइन क्लास का पहला दिन क्लासरूम में सन्नाटा
बालेद ।
सोमवार को जिले के लीड शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज के अधिकांश क्लास रूम में सन्नाटा पसरा रहा, वजह पढ़ाई करने स्टूडेंट्स कम पहुंचे थे। बीए संकाय में प्रवेश लेने वाले 400 में से सिर्फ 15 स्टूडेंट्स ही पहुंचे थे। वहीं जब अर्थशास्त्र विषय की पढ़ाई शुरू हुई तो सिर्फ एक ही स्टूडेंट्स उपस्थित थी। दुर्ग यूनिवर्सिटी के फरमान के बाद पीजी के पश्चात यूजी संकायों के स्टूडेंट्स की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है लेकिन फिलहाल यह औपचारिकता ही है क्योंकि अधिकांश स्टूडेंट्स पढ़ाई करने नहीं पहुंच रहे हैं। प्रबंधन को उम्मीद थी कि दिवाली के चलते जब 8 दिन बाद कॉलेज खुलेगा तो अधिकांश स्टूडेंट्स पहुंचेंगे लेकिन स्थिति विपरीत ही रही। हालांकि कक्षा अनुसार विषयवार टाइमिंग जारी कर स्टूडेंट्स को सूचना दी गई है लेकिन 90% स्टूडेंट्स क्लास में नहीं आ रहे है। अलग-अलग दिन स्टूडेंट्स को बुलाया जा रहा है। 8 नवंबर से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कराने निर्देश दिए गए थे इसलिए प्रबंधन की ओर से इसी हिसाब से तैयारियां की गई थी।
अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया जारी
वर्तमान में लीड कॉलेज में 8 अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती के लिए विभागीय प्रोसेस जारी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद पढ़ाई तेजी से होगी ऐसा अनुमान है। भले ही प्रबंधन की ओर से दावा किया जा रहा है कि जो स्टूडेंट्स कॉलेज नहीं पहुंच रहे हैं, वे ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहे हैं लेकिन कितने, इस संबंध में प्राचार्य जेके खलखो व प्रोफेसर कुछ कह नहीं पा रहे हैं। फिलहाल 4-5 सहायक प्राध्यापकों के भरोसे नियमित पढ़ाई हो रही है। कक्षावार टाइमिंग जारी कर दी गई है। लेकिन प्राध्यापकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होगी। अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति के बाद ही पूरी व्यवस्था सुधर पाएगी।
तीसरे राउंड के बाद पीजी कॉलेज की सभी सीटें फ़ुल
जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज में अड्मिशन का दौर खत्म हो गया है। इस कॉलेज में तीसरे राउंड के एडमिशन में सभी संकाय की सीटें फ़ुल हो गई गई हैं। कॉलेज में पीजी, यूजी समेत डिप्लोमा पाठ्यक्रम की लगभग 1500 से अधिक सीटें हैं। इस बार इन सभी सीट में अड्मिशन मेरिट के आधार पर किया गया। वर्तमान में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं, जिसका हार्डकॉपी कॉलेज में जमा किया जा रहा। वहीं दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पढ़ाई पर फोकस किया जा रहा है।
परिणाम जारी लेकिन कॉलेज नही पहुँची अंकसूची
इधर दुर्ग विवि ने अपने सभी सेलेबस के परीक्षा के रिज़ल्ट जारी कर दिए है। रिज़ल्ट जारी हुए करीब तीन माह से ज्यादा हो रहे है। यूनिवर्सिटी ने रिज़ल्ट अपने पोर्टल में जारी किया है। लेकिन रिज़ल्ट जारी करने के बाद भी ज्यादातर सेलेबस के मूल अंकसूची कॉलेज में नहीं पहुंची है। इस कारण स्टूडेंट्स को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज से मिली जानकारी मुताबिक़ वर्तमान में नियमित वाले सेलेबस के अंतिम वर्ष की मूल अंकसूची आ चुकी है। इसके बाद पीजी सेलेबस के प्राईवेट व यूजी के प्रथम, द्वितीय वर्ष के मूल अंकसूची नहीं आई है।
एसएससी: बायो मेट्रिक डेटा लेने के बाद ही छोड़ना होगा परीक्षा केंद्र
स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएसबी) ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए नया एग्जिट वैरीफिकेशन नियम लागू किया है। नए नियम के मुताबिक एग्जाम हॉल छोड़ने से पहले स्टूडेंट्स का बायोमेट्रिक डेटा लिया जाएगा। यानी छात्रों के उल्टे हाथ के अंगूठे का इंप्रेशन और फोटो लिया जाएगा। अभी तक एग्जाम हॉल में प्रवेश से पहले ही उम्मीदवारों का वैरीफिकेशन किया जाता था। हालांकि एसएससी ने नए नियम लागू करने के पीछे अपने मकसद को नहीं बताया है। एसएससी सेंट्रल गवर्नमेंट में रिक्रूटमेंट के लिए कई एग्जाम आयोजित करता है। इनमें कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम, कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम, दिल्ली पुलिस/सीएपीएफ रिक्रूटमेंट सहित अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं में देश से लाखों स्टूडेंट्स भाग लेते हैं। कुछ इग्ज़ाम ऑफलाइन मोड में भी आयोजित होती हैं। अब एंट्री के साथ-साथ एग्जिट करने पर भी स्टूडेंट्स का वैरीफिकेशन किया जाएगा।
इस न्यूज़ को यूटूब पर देखने के लिए क्लिक करे
Comments
Post a Comment