चुनाव खत्म होने के बाद भी शिक्षकों की वापसी नहीं | 24 November 2023 | Cg education news | durg university result
नवोदय विद्यालय में Admission के लिए 10 फरवरी को परीक्षा
दुर्ग| जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की कक्षा 9 वीं और 11 वीं की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मंगलवार को आवेदन जमा करने का अंतिम दिन था। इससे पहले 30 अक्टूबर तक तिथि तय की गई थी। इसके 9 नवंबर तक बढ़ाया गया था। प्रदेश में 29 नवोदय विद्यालय हैं। जहां विद्यार्थियों को प्रवेश
इन दोनों कक्षाओं में लेटरल एंट्री से एडमिशन के लिए 10 फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जेएनवी की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इसे लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है। आए आवेदनों की स्क्रूटनी होनी है। इसके बाद पात्र आवेदनकर्ता छात्रों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बाद निर्धारित केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एएफ-कैट: एक से शुरू होंगे आवेदन, 12वीं में 50% जरूरी
भिलाई। भारतीय वायु सेना ने एएफ कैट (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) 2024 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) और ग्राउंड ड्यूटी में 317 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसी के जरिए एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (फ्लाइंग ब्रांच) के लिए भी आवेदन होंगे।
इसके आवेदन 1 दिसंबर से शुरू होंगे, जो 30 दिसंबर तक चलेंगे। वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच में शामिल होने के लिए 12वीं कक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।
12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषय होना चाहिए। इसके बाद अभ्यर्थियों को किसी भी विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक पास होना चाहिए। इसके अलावा ग्राउंड ड्यूटी में 12वीं फिजिक्स और गणित विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ यूजी होना चाहिए।
PHD GUIDE के लिए शोध पत्र का प्रकाशन जरूरी
भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय पीएचडी के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियम को अंगीकृत करने की तैयारी में है। इसमें एक तरफ जहां शोधार्थियों के लिए भी नियमों में फेरबदल हुआ है, वहीं गाइड्स के लिए भी अलग-अलग मापदंड रखे गए हैं।
इसके अनुसार अब गाइड वही हो सकता है जिनका राष्ट्रीय उत्कृष्ट मान्यता प्राप्त शोध जर्नल्स में 3 शोध पत्र प्रकाशित हुए हों। पहले दो शोधपत्र प्रकाशित करना अनिवार्य था। इसी प्रकार प्राध्यापकों के लिए 8 सीटें, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 6 सीटें तथा सहायक प्राध्यापक के लिए 4 सीटें रहेंगी। अब सह शोध निदेशक यानी को-गाइड बनने पर जोड़ा जाएगा।
जिले के सरकारी स्कूलों में 8 से 16 दिसंबर के बीच होगी 9वीं से 12वीं की छमाही परीक्षा
शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए छमाही परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। अगले माह 8 से 16 दिसंबर के बीच कक्षा 9वीं से 12वीं की छमाही परीक्षा होगी। पहली से आठवि की छमाही परीक्षा 16 से 22 दिसंबर के बीच आयोजित करने निर्देशित किया गया है। प्राचार्यों को इस परीक्षा के लिए 80 प्रतिशत कोर्स पूरा करने कहा गया है। इसी आधार पर प्रश्न पत्र तैयार होंगे। जिले के सभी स्कूलों में एक तिथि एवं टाइमिंग से परीक्षा संपन्न होगी।
शिक्षा विभाग से जारी टाईम टेबल के अनुसार कक्षा 9वीं व 11वी की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। वहीं दूसरी पाली में कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगी। इस साल चुनाव एवं दहशरा के बाद दिवाली अवकाश के चलते पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ। डीईओ राजेश कुमार सिंह ने नियमित कक्षा लेकर शेष दो सप्ताह में 80 फीसदी कोर्स को पूरा करने प्राचार्यो को निर्देशित किया है। बीईओ को स्कूलों का निरीक्षण करने एवं कोर्स की जानकारी लेने की जिम्मेदारी दी गई है।
इधर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को भेजा टाइम टेबल
8 दिसंबर को 9वीं में हिन्दी, 10वीं में सामान्य अंग्रेजी, 11वीं में राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र एवं अन्य परीक्षा एवं 12वीं में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 11 दिसंबर को 9वीं में गणित, 10वीं में संस्कृत, 11वीं में अंग्रेजी, 12वीं में राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र एवं अन्य परीक्षा होगी। 12 दिसंबर को 9वीं में अंग्रेजी, 10वीं में गणित, 11वीं इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान की परीक्षा होगी। 12वीं में भूगोल एवं भौतिक शास्त्र व अन्य परीक्षा होगी।
महासमुंद। स्कूलों में कक्षा पहली से 8वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। नवंबर में चुनाव और त्योहार के कारण पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। चुनाव ड्यूटी से मुक्त होने के बाद अब शिक्षक पिछड़े हुए कोर्स की पढ़ाई को पूरा कराने में लगे हैं। वहीं इसी दौरान अब अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। बता दें कि सत्र के मध्य में है।अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जाती है। इससे यह परखा जाता है कि विद्यार्थी मुख्य वार्षिक परीक्षा के लिए कितना तैयार है। इससे पहले विद्यार्थियों ने सितंबर में त्रैमासिक परीक्षा भी दी है।
सत्र के बीच में ली जाने वाली परीक्षा विद्यार्थी के पढ़ाई को परखती है। गुरुवार को पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों ने निर्धारित टाइम टेबल के हिसाब से संबंधित विषयों की परीक्षा दी। यह परीक्षा सप्ताहभर तक चलने वाली है। इसके बाद बड़ी कक्षाओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू होने के आसार हैं।
सैनिक स्कूलों में 9वीं कक्षा में बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा
जगदलपुर| सैनिक स्कूल सोसाइटी ने कक्षा छठवीं व नौवीं में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए बच्चों का दाखिला लेने तारीखों की घोषणा कर दी है। वायुसेना के सेवानिवत्त कमांडर संदीप मुरारका ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 7 नवंबर से ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं जो 16 दिसंबर तक चलेगा।इसके बाद 21 जनवरी क़ो प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इसमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर स्थित सैनिक स्कूल में बच्चों को प्रवेश मिलेगा। पहली बार कक्षा नौवीं में बालिकाओं को भी प्रवेश मिलेगा। मुरारका ने बताया कि सैनिक स्कूल की वेबसाइट www.nta.ac.in, https://exams.nta.ac.in/AISSEE/के जरिए आवेदन भरे जा सकते हैं।
चुनाव खत्म होने के बाद भी शिक्षकों की वापसी नहीं
जगदलपुर| विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ ही शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई थी, जिनमें से भौतिक विज्ञान, गणित और वाणिज्य संकाय के शिक्षकों को अब तक वापसी नहीं हुई है।
बताया जाता है कि इन विषयों के शिक्षकों की मतगणना में भी ड्यूटी लगाई गई है। जबकि बाकी विषयों के शिक्षकों को स्कूलों में वापस भेज दिया गया है। तीनों तकनीकी विषयों के शिक्षकों को अब तक बहाल नहीं किए जाने के कारण स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के बाद इन शिक्षकों को बहाल किया जाएगा। ऐसे में करीब एक महीने तक भौतिक विज्ञान, गणित व वाणिज्य संकाय के पाठ्यक्रमों के पूरे होने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Comments
Post a Comment